Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

संस्कृति और संस्कारों की सच्ची संवाहक है हिंदी: मो. कमरूल

संस्कृति और संस्कारों की सच्ची संवाहक है हिंदी: मो. कमरूल

Chiraiya, motihari news : हिंदी दिवस पर शनिवार को महादेव साह उच्च माध्यमिक विद्यालय चिरैया कोठी के प्रांगण में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने हिंदी के प्रचलन के लिए उचित माहौल तैयार करने व इसके विकास के लिए शिक्षकों एवं बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक मो. कमरूल होदा ने कहा कि हिंदी न सिर्फ भारत की पहचान है, बल्कि हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति और संस्कारों की सच्ची संवाहक, संप्रेषक और परिचायक भी है। 

… ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है हिंदी

मंच का संचालन करते हुए शिक्षक रवि कुमार रवि ने कहा कि हमारी प्रिय भाषा हिंदी बहुत सरल, सहज और सुगम भाषा होने के साथ विश्व की संभवतः सबसे वैज्ञानिक भाषा है, जिसे दुनिया भर में समझने, बोलने और चाहने वाले लोग बहुत बड़ी संख्या में मौजूद हैं। यह विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है, जो हमारे पांरपरिक ज्ञान, प्राचीन सभ्‍यता और आधुनिक प्रगति के बीच एक सेतु भी है। 

हिंदी का है विशेष स्थान

इस दौरान शिक्षक राघवेंद्र कुमार, निलेश कुमार, मो.खालिद हसमुल्लाह  एवं कामेश्वर प्रसाद सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी भारत संघ की राजभाषा होने के साथ ही ग्यारह राज्यों और तीन संघ शासित क्षेत्रों की भी प्रमुख राजभाषा है। संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल अन्य इक्कीस भाषाओं के साथ हिंदी का एक विशेष स्थान है। इस अवसर पर शिक्षिका राधा कुमारी, सविता यादव, तरन्नुम बेगम, किरण कुमारी एवं पुस्तकालय अध्यक्ष मेधा पुष्कर आदि ने कहा कि आज देश में तकनीकी और आर्थिक समृद्धि के साथ-साथ अंग्रेजी पूरे देश पर हावी होती जा रही है। 

आज हर जगह अंग्रेजी का वर्चस्व

देश की राजभाषा हिंदी होने के बावजूद आज हर जगह अंग्रेजी का वर्चस्व कायम है। वही 12वीं कक्षा के छात्र ऋतिक कुमार एवं 10 वीं की छात्रा सारिका कुमारी ने कहा कि हिंदी जानते हुए भी लोग हिंदी में बोलने, पढ़ने या काम करने में हिचकने लगे हैं। मौके पर शिक्षिका पल्लवी प्रिया, भारती कुमारी, निशा कुमारी, रुचि श्री, किरण सिंह, नूतन प्रिया, सुजाता कुमारी, वरीय शिक्षक प्यारे सतीश कुमार सिंह, आदित्य राज, राजेश्वर प्रसाद, मो. शहबाज आलम, डाटा एंट्री ऑपरेटर शशि भूषण साह सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के बच्चें उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates