Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BJP को दिखी राहुल गांधी की 41 हजार की टीशर्ट, कांग्रेस ने दिखाया मोदी जी का 10 लाख का सूट,1.5 लाख का चश्मा…

BJP को दिखी राहुल गांधी की 41 हजार की टीशर्ट, कांग्रेस ने दिखाया मोदी जी का 10 लाख का सूट,1.5 लाख का चश्मा…

BJP Vs  Congress :  कांग्रेस की  ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के बीच पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने ‘महंगी’ टीशर्ट को लेकर BJP की आंखों में समा गए हैं। टीशर्ट को लेकर बीजेपी की ओर से किए गए कटाक्ष पर अब कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूट और चश्मे का हवाला देते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में उमड़े जनसैलाब से घबरा गई है।

BJP ने जो कहा…

दरअसल, बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए राहुल गांधी की एक तस्वीर और ‘बर्बरी’ ब्रांड की टीशर्ट की तस्वीर और उसकी कीमत वाली तस्वीर साझा की। सत्तारूढ़ पार्टी का दावा है कि राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान, जो टीशर्ट पहनी उसकी कीमत 41,257 रुपये है। बीजेपी ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘भारत, देखो।’

कांग्रेस ने जो जवाब दिया…

इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कांग्रेस ने कहा, ‘अरे… घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर। मुद्दे की बात करो… बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है, तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी। बताओ करनी है?’ आपको बता दें कि पीएम मोदी को सूट किसी ने गिफ्ट किया था। बाद में सूट की नीलामी भी की गई थी।

Share this:

Latest Updates