Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Blast : … और अचानक लुधियाना न्यू कोर्ट कांप्लेक्स में ऐसा हुआ धमाका कि…

Blast : … और अचानक लुधियाना न्यू कोर्ट कांप्लेक्स में ऐसा हुआ धमाका कि…

Punjab Update News, Ludhiana Court Campus, Blast, One One Injured : गुरुवार को पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में लुधियाना में धमाके की बात सामने आ रही है  धमाका फिरोजपुर रोड स्थित न्यू कोर्ट कांप्लेक्स में हुआ है। घटना के बाद चारों ओर हड़कंप मच गया। तुरंत मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक सफाई कर्मी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मी के पैर में कांच लग गया है। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। याद कीजिए, इससे पहले अमृतसर में 2 धमाके हुए थे। जिस मामले में 5 लोगों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले मोहाली में पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा के मुख्यालय पर रॉकेट वाले ग्रेनेड से भी हमला किया गया था। तब भी मुख्य आरोपी समेत कई लोगों को पुलिस ने पकड़ा था।

एक बोतल से हुआ है धमाका

शुरूआती खबरों की मानें तो धमाका एक बोतल से हुआ जो कि कूड़े के ढेर के पास पड़ा था। कहा जा रहा है कि कोर्ट के बाहर कूड़े के ढेर में आग लगने से पास पड़ी बोतल में प्रेशर भर गया था। जिस कारण ही बोतल तेज आवाज से साथ फट गई। बोतल में हुए धमाके से वहां मौजूद लोग डर गए। वहीं, सुरक्षा कर्मी के पैर पर धमाके के दौरान बोतल का कांच घुस गया।

Share this:

Latest Updates