Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बलियापुर में आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, युवक की लाठी से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बलियापुर में आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, युवक की लाठी से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

आपसी विवाद में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। बलियापुर थाना क्षेत्र एक शख्स की लाठी से पीप-पीट कर हत्या की गयी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। धनबाद जिला अंतर्गत बलियापुर थाना क्षेत्र की आमझर पंचायत के कोराडीह बस्ती में आपसी विवाद में खूनी संघर्ष की घटना हुई है। इसमें एक युवक की मौत हो गयी है।

गांव में तनाव का माहौल

 23 वर्षीय मृतक का नाम सुरेश मोदक है। मृतक के पिता का नाम गुजू मोदक है। मृतक आमझर पंचायत के खास परघा का रहने वाला था। वहीं के रहने वाले स्वर्गीय मनसा राम रवानी के बेटे संजय रवानी ने आपसी विवाद में लाठी से पीटकर सुरेश मोदक की हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया है। बलियापुर थाना की पुलिस ने आरोपी युवक संजय रवानी को गिरफ्तार कर लिया है।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इस घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

Share this:

Latest Updates