Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नशे में धुत दूल्हे राजा ने स्टेज पर पत्नी की जगह साली को पहना दी वरमाला, इसके बाद जमकर हो गई पिटाई

नशे में धुत दूल्हे राजा ने स्टेज पर पत्नी की जगह साली को पहना दी वरमाला, इसके बाद जमकर हो गई पिटाई

वैसे तो सोशल मीडिया पर हज़ारों वीडियो वायरल होते रहते हैं, मगर यह जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह ज़रा हटके है। दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक दूल्हे राजा नशे में घुत होकर वरमाला के लिए स्टेज पर चढ़े हुए हैं। ऐसे में जब दूल्हे राजा को वरमाला डालने को कहा गया तो वे अपनी होने वाली दुल्हन की जगह साली को ही वरमाला पहना देता है। इस घटना से साली गुस्से से लाल हो जाती है और स्टेज पर ही दूल्हे राजा की जमकर कूटाई कर देती है। 

साली ने जमकर थपेड़ों से पीटा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दूल्हे राजा नशे में धुत हैं। स्टेज पर अपने पैरों से खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं। उनकी मदद के लिए उसका भाई खड़ा रहता है। वहीं स्टेज पर देखा जा सकता है कि दुल्हन के साथ आरती की थाल ली हुई उसकी बहन भी मौजूद है। लोग वरमाला डालने के लिए कहते हैं तो दूल्हे राजा  साली को ही वरमाला पहना देते हैं। इसके बाद साली को बहुत ही तेज़ गुस्सा आता है और दूल्हे राजा को जमकर थप्पड़ों से पिटाई कर देती है। आजकल कई शादियों में इस तरह के मामले देखने को मिलते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। करीब 2 लाख 40 हज़ार लोगों ने इस वीडियो को देखा है. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- शादी के दिन तो कंट्रोल कर लेते गुरु। वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट किया है- बहुत ही हार्ड है… दूल्हे की शादी हुई या नहीं।

Share this:

Latest Updates