Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood: अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ का टूटा 11 वर्ष पुराना रिश्ता

Bollywood: अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ का टूटा 11 वर्ष पुराना रिश्ता

Actor Sunil Shetty’s son Ahaan Shetty breaks 11 year old relationship, Bollywood news, Bollywood update, Bollywood movie, Bollywood actress, Mumbai update, Mumbai news : बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे व अभिनेता अहान शेट्टी इस समय खूब चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि अहान का 11 वर्ष का पुराना रिश्ता टूट गया है। खबरों के मुताबिक एक्टर का उनकी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ से ब्रेकअप हो गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस कपल के ब्रेकअप को हुए डेढ़ महीने हो गए हैं। दोनों 11 साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। अहान और तानिया बचपन से साथ -साथ ही पढ़े थे और फिर एक-दूसरे से दोनों को प्यार हो गया  था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि इस जोड़ी के रास्ते अब अलग हो चुके हैं।

किस कारण हुआ ब्रेकअप

वैसे अभी तक दोनों के अलग होने का कोई कारण सामने नहीं आया है। अहान और तानिया की ओर से भी इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन लंबे समय से दोनों ने एक-दूसरे के साथ कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। वहीं, अहान व तानिया एक-साथ स्पॉट भी नहीं हुए हैं। हालांकि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो अभी भी कर रहे हैं। 

IMG 20231226 WA0001

जानिए कौन हैं तानिया श्रॉफ

तानिया श्रॉफ भारत की एक चर्चित मॉडल हैं। वह उद्योगपति जेदेव और रोमिला श्रॉफ की बेटी हैं। वह देश के जाने माने बिजनेसमैन की फैमिली से हैं। दूसरी ओर अहान की बात करें तो, वह अभिनय की दुनिया में कदम रख चुके हैं। उन्हें तारा सुतारिया के साथ फिल्म ‘तड़प’ में देखा जा चुका है। गौरतलब है कि तानिया श्रॉफ कई बार सुनील शेट्टी के परिवार के साथ नजर आ चुकी हैं। उन्हें ‘तड़प’ की स्क्रीनिंग के दौरान भी देखा गया था। सुनील शेट्टी भी बातचीत में मीडिया पर कई बार तानिया का जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा था कि वह तानिया को अपनी बेटी जैसा मानते हैं।

Share this:

Latest Updates