Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood : ललित मोदी संग अपने रिश्ते को लेकर सुष्मिता सेन ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स का करवाया मुंह बंद

Bollywood : ललित मोदी संग अपने रिश्ते को लेकर सुष्मिता सेन ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स का करवाया मुंह बंद

Sushmita Sen broke silence on her relationship with Lalit Modi, silenced trolls, Bollywood news, Bollywood update, Bollywood movie, Bollywood actress Sushmita Sen, Mumbai update, Mumbai news : पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड की तारिका सुष्मिता सेन अक्सर अपने लव अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले वह बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खूब चर्चा में रही थीं। हालांकि, सुष्मिता ने इसे महज एक फेज बताते हुए कहा कि वह इस बात से काफी हैरान थीं कि लोगों ने उनके रिश्ते को कैसे आंका। एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने कहा कि उन्होंने कभी भी ललित मोदी के साथ अपने रिश्ते की स्थिति का खुलासा नहीं किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने शादी नहीं की है। यह भी कहा कि, “मैंने सिर्फ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है, क्योंकि कभी-कभी मुझे लगता है कि जब लोग चुप रहते हैं तो उनकी चुप्पी को कमजोरी या डर समझ लिया जाता है।

मेरे हाथों में कोई रिंग नहीं और मैं शादीशुदा नहीं

सुष्मिता सेन ने आगे कहा, “मीम्स बहुत मस्त आ रहे थे। मज़ा आ रहा था, लेकिन क्या है, किसी को अगर आप गोल्ड डिगर बुलाते हो तो कम से कम उससे कमाई न करें और अपने तथ्यों की जांच करें। मुझे सोना नहीं हीरा पसंद है। वैसे भी वह एक और अनुभव था, एक अन्य फेज था और चीजें हुईं और अगर मैं किसी से शादी करने जा रही होती, तो मेरी शादी उनसे होती। मैं कोशिश नहीं करती, मैं या तो करती हूं या नहीं करती हूं। बता दें कि, पिछले साल ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ एक रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते का ऐलान किया था। इस पोस्ट को देखकर एक्ट्रेस के तमाम फैंस हैरान रह गए थे। हालांकि, सुष्मिता ने एक पोस्ट शेयर कर इस बात का खंडन किया और लिखा कि, मेरे हाथों में कोई रिंग नहीं है और मैं शादीशुदा नहीं हूं।

रोहमन शॉल संग हाथों में हाथ डाले नजर आईं सुष्मिता

सुष्मिता सेन  पिछले कुछ दिनों से अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ नजर आ रही हैं। दोनों को अक्सर डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में दोनों को एक दिवाली पार्टी में हाथों में हाथ डाले देखा गया था। लेकिन दोनों के बीच क्या चल रहा है इसको लेकर सुष्मिता ने अब तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

Share this:

Latest Updates