Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शादी के 6 साल बाद अब मां बनने वाली हैं बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु !

शादी के 6 साल बाद अब मां बनने वाली हैं बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु !

बॉलीवुड अभिनेत्री अभिनेत्री बिपाशा बसु को लेकर बड़ी खबर है कि वह प्रेग्नेंट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के छह साल बाद अपने पहले बच्चे के माता -पिता बनने वाले हैं। हालांकि अभी तक बिपाशा अथवा उनके पति करण दोनों में से किसी ने भी इस बात की अभी तक जानकारी नहीं दी है। लेकिन कहा जा रहा है कि बिपाशा और करण जल्द ही इस आशय की जानकारी मीडिया से साझा कर सकते हैं। इस खबर के सामने आते ही बिपाशा और करण के चाहने वाले लोग उत्साहित हो गए हैं। अब वे बिपाशा बसु के वक्तव्य का इंतजार कर रहे हैं। 

30 अप्रैल, 2016 को हुई थी शादी 

अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात वर्ष 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी। यह करण की फिल्म डेब्यू थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद दोनों ने 30 अप्रैल, 2016 को शादी कर ली।बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी की गिनती बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में होती है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर एक -दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा भी करते हैं।

Share this:

Latest Updates