Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने कहा- मुझे कुछ भी हुआ तो नाना पाटेकर होंगे जिम्मेदार

नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने कहा- मुझे कुछ भी हुआ तो नाना पाटेकर होंगे जिम्मेदार

बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहां है कि अगर उन्हें कुछ भी हुआ तो सीधे तौर पर नाना पाटेकर ही जिम्मेदार होंगे। तनुश्री दत्ता का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है। बता दें कि 2018 में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया के जरिये मीटू की शुरुआत करने वाली तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर से अभिनेता नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

मुझे देश के लोगों पर पूरा भरोसा

तनुश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए एक लम्बा -चौड़ा पोस्ट लिखा है। अपने इस पोस्ट में तनुश्री ने लिखा-‘अगर मुझे कभी कुछ होता है तो #मीटू आरोपी नाना पाटेकर, उनके वकील, सहयोगी और उनके बॉलीवुड माफिया दोस्त जिम्मेदार होंगे! जब उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड में माफिया कौन लोग हैं तो उन्होंने कहा कि वही लोग जिनके नाम एसएसआर मौत मामले में बार-बार सामने आए। (ध्यान दें कि सभी के पास एक ही आपराधिक वकील है)। तनुश्री ने आगे कहा कि ऐसे लोगों की फिल्में न देखें। उनका पूरी तरह से बायकाट करें। उन्होंने कहा कि आप उन सभी इंडस्ट्री के चेहरों और पत्रकारों के पीछे जाओ, जिन्होंने मेरे खिलाफ फर्जी खबरें फैलाई हैं। वह भी उन लोगों के साथ अभियान में जुड़े हुए हैं।  कानून और न्याय ने भले ही मुझे फेल कर दिया है लेकिन मुझे इस महान राष्ट्र के लोगों पर विश्वास है।’

2018 में तनुश्री ने नाना पाटेकर पर लगाया था आरोप

तनुश्री दत्ता का यह पोस्ट वायरल हो रहा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2018 में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। तनुश्री दत्ता के अनुसार साल 2009 में फिल्म ‘हॉर्न ओेके प्लीज’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने तनुश्री के काफी करीब आने की कोशिश की थी। नाना पाटेकर पर लगे इस आरोप ने बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया था।वहीं तनुश्री के मीटू कैंपेन के बाद मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी थी।

Share this:

Latest Updates