Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने प्रेगनेंसी का किया फोटोशूट, साथ ही बेबी बंप को… 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने प्रेगनेंसी का किया फोटोशूट, साथ ही बेबी बंप को… 

Bollywood news : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आजकल मीडिया और सोशल मीडिया में कुछ ज्यादा ही चर्चित हो रही हैं क्योंकि उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी का फोटोशूट कर कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। एक्ट्रेस ने  अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों के साथ, दीपिका ने उन लोगों को भी जवाब दिया है जो उनकी प्रेग्नेंसी को फेक बता रहे थे। जानकारी अनुसार, दीपिका की डिलिवरी डेट 28 सितंबर बताई जा रही है।

नजर आ रहे पति रणवीर सिंह भी 

दीपिका के फोटोशूट में उनके पति रणवीर सिंह भी दिख रहे हैं। इन तस्वीरों पर दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण, बिपाशा बसु, अदिति राव हैदरी, धनाश्री वर्मा, ओरी और बी प्राक समेत कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है। याद कीजिए, दीपिका ने इस साल 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद कई सेलेब्स जैसे अनिल कपूर, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और मृणाल ठाकुर ने उन्हें बधाई दी थी।

Share this:

Latest Updates