Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Health tips : आपका भी पेट थुलथुला है तो अपनाइए यह नुस्खा, 21 दिनों में भीतर चला जायेगा पेट

Health tips : आपका भी पेट थुलथुला है तो अपनाइए यह नुस्खा, 21 दिनों में भीतर चला जायेगा पेट

Health tips : आज के समय में वजन बढ़ना गम्भीर समस्या बनता जा रहा है। अधिकतर लोग पेट के मोटापे से परेशान रहते हैं। अनहेल्दी डाइट, सिटिंग जॉब, एक्सरसाइज आदि न करना और स्ट्रेस आदि वजन बढ़ने का मुख्य कारण होता है। वजन बढ़ने के बाद इसे कम करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। मोटापा न सिर्फ हमारी पर्सनालिटी को खराब करता है, बल्कि कई अन्य बीमारियों के होने की सम्भावना बढ़ जाती है। हालांकि, वेट लॉस के लिए लोग जिम, डाइट, योग, चलना-फिरना, दौड़-भाग आदि करते हैं। लेकिन, कई बार इन तरीकों से भी वेट लॉस नहीं हो पाता है। ऐसे में आइए जानते हैं वजन घटाने का आसान तरीका। 

21 दिनों में कम होगा 07 किलो वजन

कितनी भी कोशिश कर लें, आसानी से वजन कम नहीं होता है। वजन कम करने से लिए आपको धैर्य रखना आवश्यक है। लेकिन, आप सही तरीका अपना कर 21 दिनों में 07 किलो तक वजन कम कर सकती हैं। आप इंटरमिटेंट फास्टिंग से आसानी से वेट लॉस कर सकती हैं। इतना ही नहीं, इस तरीके से न सिर्फ वेट लॉस, बल्कि आपको ग्लोइंग स्किन भी मिलती है। …तो, आइए जानते हैं कि वेट लॉस के लिए आपको किस तरह का डाइन प्लान रखना चाहिए।

सुबह का नाश्ता

सुबह के नाश्ते में आप एक गिलास गट क्लींजिंग जूस पी सकते हैं। यह फल, सब्जी और जड़ी-बूटी ; किसी का भी हो सकता है। इससे न सिर्फ आपका पेट, बल्कि आंतों की भी सफाई होती है औऱ स्किन पर ग्लो आता है। वहीं, 10 बजे के आसपास स्मूदी का सेवन करें। स्मूदी कॉलेजन को बढ़ाने और त्वचा में चमक लाने का काम करता है।

लंच

लंच टाइम में आप 100 ग्राम ग्रीक योगर्ट, किनोआ और चुकंदर से बना हाई प्रोटीन सलाद ले सकते हैं। इससे आपको अच्छी मात्रा में फाइबर, आयरन, प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स मिल जाते हैं।

स्नैक्स टाइम

शाम को एक्सरसाइज अवश्य करें और एक्सरसाइज के बाद एक स्कूप व्ही प्रोटीन शेक का सेवन करें। फिर शाम 06 बजे के आसपास आप 100 ग्राम सफेद छोले का पास्ता खा सकते हैं।

डिनर

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो रात में जल्द खाना खा लेना चाहिए। अगर हो सके, तो आप डिनर में सिर्फ एंटी ब्लोटिंग टी का सेवन करें, ताकि पेट फूलने या गैस आदि की दिक्कत न हो। कुल मिला कर आपको सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक खाना है।

Share this:

Latest Updates