Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मांग में सिंदूर-गले में मंगलसूत्र पहनकर अपने पिया के घर दिल्ली पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा

मांग में सिंदूर-गले में मंगलसूत्र पहनकर अपने पिया के घर दिल्ली पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा

Parineeti Chopra and Raghav Chaddha marriage, Udaipur news, New Delhi news : अब आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड की बबली गर्ल परिणीति चोपड़ा वैवाहिक बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 24 सितंबर को उदयपुर में शादी रचाई। दोनों की यह ड्रीम वेडिंग उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में हुई। इस मौके पर हर ओर जश्न और उत्साह का माहौल था। ऐसे में फैंस परिणीति और राघव को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेताब थे। अब इस जोड़ी की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही हैं । 

नई जोड़ी की पहली पब्लिक अपीयरेंस

शादी के बाद अब परिणीति चोपड़ा अपने ससुराल यानी अपने पति के घर दिल्ली पहुंच चुकी हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में परिणीति अपने पति के साथ हंसती खिलखिलाती नजर आ रही हैं। वहीं मांग में सिंदूर गले में मंगलसूत्र पहने एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब तारीफ कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates