Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी का लहंगा बनाने में कारीगर को लग गए हजारों घंटे

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी का लहंगा बनाने में कारीगर को लग गए हजारों घंटे

Parineeti Chopra and MP Raghav Chadda marriage, Udaipur news, wedding ceremony , secret wedding : बॉलीवुड में बबली गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की जिंदगी में आखिर वह दिन आ ही गया, जब यह जोड़ी एक दूजे की हो गई। इस जोड़ी ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। इस नई नवेली जोड़ी ने खास रिश्तेदार, परिवार और कुछ चुनिंदा सेलिब्रिटीज की मौजूदगी में सीक्रेट वेडिंग की है। परिणीति चोपड़ा ने अपने जीवनसाथी राघव चड्ढा के साथ पहली पब्लिक अपीयरेंस भी दे दी है। शादी संपन्न हो जाने के बाद अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा  ने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज को शेयर किया है। सोशल मीडिया पर फोटोज सामने आने के बाद परिणीति का लहंगा एकाएक चर्चा में गया है। लोगों की निगाहें लहंगे पर टिक गई हैं। परिणीति के शादी के लहंगे को फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। ऐसे में हम आपको आगे बताते हैं परिणीति के इस खास लहंगे के बारे में और जानकारी देते हैं।

शादी के लिए इसे खास तौर पर तैयार कराया गया

परिणीति के लहंगे के बारे में बताया जा रहा है कि मनीष मल्होत्रा ने इसे 2500 घंटे में तैयार किया है। उन्होंने इसे अपनी पूरी टीम के साथ इसे तैयार किया। एक्ट्रेस का लहंगा एकदम खास है। इसमें टोनल इक्रू बेस को हाथ की कढ़ाई से बनाया गया है। इसमें पुराने सोने के धागे का भी इस्तेमाल किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें हैंडवर्क शानदार है। हर कोई से देखते ही रह जा रहा है। इस लहंगे में नक्शी और मेटल सेक्विन का भी काम है। यह जालीदार और ट्यूल फ्रेमवर्क दुपट्टे से मेल खाता है।

पुराने सोने के धागे का इस्तेमाल किया गया

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के लहंगे में डिजाइन तो कमाल का है। यह और भी विशेष तब हो गया, जब एक्ट्रेस के दुपट्टे पर उनके पति राघव का नाम लिखा गया। दरअसल, परिणीति ने लहंगे के साथ जो चुनरी कैरी की थी इस पर दूल्हे का नाम लिखा था। इस लिखने के लिए भी पुराने सोने के धागे का इस्तेमाल किया गया है।

रूसी पन्ने की ज्वेलरी, मांग टीका और…

परिणीति चोपड़ा ने शानदार लहंगे के साथ अपने लुक को रूसी पन्ने की ज्वैलरी, मांग टीका, सिंपल मेकअप और डायमंड के साथ पूरा किया था। इस दौरान उनका सादगी से भरा पंजाबी दुल्हन वाला स्टाइल काफी जंच रहा था। इस पर से तो उनके फैंस और मेहमान नजरें भी नहीं हटा पा रहे। लोग उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस के लुक में उनकी मुस्कान भी चार चांद लग रही थी। दूसरी और परिणीति के पति राघव चड्ढा व्हाइट शेरवानी और एक्ट्रेस के लहंगे की मैचिंग का सेहरा पहने हुए थे। दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में दोनों काफी अच्छे लगे रहे थे। यह जोड़ी कमाल की लग रही थी।

Share this:

Latest Updates