Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पति निक और बेटी मालती के साथ पहुंचीं अयोध्या, रामलला को टेका मत्था 

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पति निक और बेटी मालती के साथ पहुंचीं अयोध्या, रामलला को टेका मत्था 

Bollywood actress Priyanka Chopra reached Ayodhya with husband Nick and daughter Malti, paid obeisance to Ram Lalla, Ayodhya news, UP news, breaking news : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत आई हुई हैं। कई इवेंट्स में भाग लेने के बाद एक्ट्रेस आज अयोध्या पहुंची हैं। इस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ दिखा। पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी को लिए प्रियंका चोपड़ा रामलला की नगरी में पहुंच गई हैं।

रामलला का दर्शन को पहुंचीं अयोध्या

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अयोध्या एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ट्रेडिशनल परिधानों में सजी नजर आईं। उन्होंने पीले रंग की साड़ी कैरी की थी। गोद में बेटी को लिए प्रियंका चोपड़ा गाड़ी में बैठती दिखीं। वहीं निक जोनस भी फ्लोरल कुर्ते में नजर आए। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां भी नजर आईं। इससे साफ हैं कि प्रियंका चोपड़ा रामलला के दर्शन पूरे परिवार के साथ करने वाली हैं।

धूमधाम से मनाती हैं सभी त्योहार

प्रियंका चोपड़ा का ये अंदाज कोई पहली बार देखने को नहीं मिला है। वो इससे पहले भी इस तरह सज-धजकर भारतीय रीति-रिवाजों का पालन करते नजर आ चुकी हैं। वह सभी हिंदू त्योहार भी धूमधाम से मनाती हैं, फिर चाहे वो होली हो या दीवाली। विदेश में रहते हुए भी वो अपने कल्चर और संस्कार से जरा भी दूर नहीं हुई हैं। नए घर में जाने से पहले भी उन्होंने पूजा रखी थी। बेटी के जन्मदिन पर भी वो पूजा करते नजर आई थीं। अमेरिका वाले उनके घर में भी शानदार मंदिर बना हुआ है।

Share this:

Latest Updates