Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood : गैंगस्टर की भूमिका में अभिनेत्री सुष्मिता सेन ढा रहीं कहर, सीरीज आर्या-3 सुर्खियों में

Bollywood : गैंगस्टर की भूमिका में अभिनेत्री सुष्मिता सेन ढा रहीं कहर, सीरीज आर्या-3 सुर्खियों में

Bollywood news, Bollywood update, series Arya – 3, Bollywood movie, Bollywood actress, actress Sushmita Sen, Mumbai update, Mumbai news : मिस यूनिवर्स बॉलीवुड अदाकारा  सुष्मिता सेन की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज आर्या-3 ओटीटी पर रिलीज हो चुका है। राम माधवानी ने इसका निर्देशन किया है। शो में सुष्मिता एक गैंगस्टर की भूमिका में हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी को चौंका दिया था। वहीं, इसका तीसरा सीजन जैसा कि रिलीज हो गया है और रिलीज होते ही यह सुर्खियों में है। आइए, आर्या सीजन-3 के बारे में और जानकारी ले…

सिगार पी रहीं सुष्मिता, तलवारबाजी  भी कर रहीं

सीजन 3 की शुरुआत में सुष्मिता अपने पिता और भाई के बाद गैंगस्टर की राह पर चलती है। इस शो की शुरुआत आर्या के पिता तेज के फेवरेट गाने बड़े अच्छे लगते हैं, से होती है। सीजन 3 में आर्या काफी दमदार और अलग अंदाज में नजर आई हैं। इस दौरान वह सिगार पीते हुए, और तलवार बाजी करते हुए दिख रहीं हैं।

पहले दो सीजन में डरी-सहमी रहीं, अब दहाड़ रहीं

सुष्मिता पहले दो सीजन की डरी हुई मां के रोल में दिखी हैं तो वहीं, तीसरे सीजन में में दहाड़ने वाली शेरनी में बदल जाती है।  फिर भी वह अपने प्रदर्शन को उस अधिकार के साथ जोड़कर रखती है, जो उसे अपने परिवार और बच्चों से जोड़े रहता है। वहीं जैसा कि दूसरे सीजन में आर्या ने जिस पहले इंसान को गोलियों से जान से मारा था, वो आर्या का बायोलॉजिकल पिता होता है और उसका बेटा यानी की सूरज आर्या से बदला लेने के लिए भारत लौटता है। इस रोल में इंद्रनील नजर आए हैं, जो उनके लिए इस सीजन में मुसीबत बने हैं।

फर्स्ट डे, फर्स्ट शो, फर्स्ट लेडी क्रश, शेरनी इज बैक

शो रिलीज के बाद लोग इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं। सुष्मिता सेन की इस सीरीज को लेकर एक यूजर ने लिखा- फर्स्ट डे, फर्स्ट शो, फर्स्ट लेडी क्रश, शेरनी इज बैक। वहीं, अन्य ने लिखा- आर्या 3 यह धीमी शुरुआत है और जब यह स्पीड पकड़ने वाला होता है तो आपको एहसास होता है कि आपने 4 एपिसोड पूरे कर लिए हैं।

Share this:

Latest Updates