Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood : अभिनेत्री एमी जैक्सन का बदला लुक तो फैंस हुए, क्या-क्या न कहा…

Bollywood : अभिनेत्री एमी जैक्सन का बदला लुक तो फैंस हुए, क्या-क्या न कहा…

Bollywood news, Bollywood update, actress Amy Jackson, Amy Jackson look change, Mumbai News : यूं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन अक्सर अपनी खूबसूरती और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह स्वयं से जुड़े पोस्ट्स इंस्टाग्राम व अन्य सोशल एकाउंट्स पर भी शेयर किया करती  हैं। इसी बीच अब उन्होंने अपना नया लुक शेयर किया है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। उनके इस लुक को देखने के बाद कुछ लोगों को ओपनहाइमर की किलियन मर्फी की याद आ गई है। आइए इस खूबसूरत अदाकारा के बारे में कुछ और जानें…

गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, पहचानना तक मुश्किल

बहरहाल, इस अदाकारा में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। लुक ऐसा कि पहचानना तक मुश्किल। एमी जैक्सन ने इंस्टाग्राम पर बीते दिन ही अपना यह नया लुक शेयर किया है। बहरहाल, उनकी  तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और उनकी तस्वीरें देख फैंस का दिल टूट सा जा रहा है।  लोग एमी के लुक में बदलाव की वजह प्लास्टिक सर्जरी मान रहे हैं।

फैंस हैं तो कमेंट्स तो बनता है…

एक फैंस लिखता है… ‘असफल सर्जरी…प्लास्टिक कुछ ज्यादा ही हो गया।’ दूसरे ने लिखा, ‘यकीन नहीं हो रहा कि ये पहली फिल्म वाली एमी हैं। पिछले दशकों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत थीं।’ तीसरे ने लिखा, ‘मेरा क्रश अब क्रश नहीं रहा। जबसे होसाना देखी तब से फैन था, लेकिन अब नहीं।’ एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि अगर आपके पास ज्यादा पैसे थे और आपको पैसों को ऐसे ही उड़ाना था तो आप ऐसे हुलिया बनाने से बेहतर हमें ही दे देतीं।

Share this:

Latest Updates