Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood : अभिनेत्री निक्की तंबोली के हॉट फोटोज और बोल्ड वीडियो ने फैंस के छुड़ाए पसीने

Bollywood : अभिनेत्री निक्की तंबोली के हॉट फोटोज और बोल्ड वीडियो ने फैंस के छुड़ाए पसीने

Bollywood news,Mumbai news, Bollywood update, Bollywood movie, Bollywood actress, actress Niki tamboli, Mumbai update, : ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आ चुकी एक्ट्रेस निक्की तंबोली अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बोल्डनेस को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने बोल्ड लुक से वह बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी हॉट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करके इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। अब एक बार फिर निक्की ने अपनी गॉर्जियस फोटो शेयर कर आग लगा दी है। निक्की तंबोली किसी फैशनिस्टा से कम नहीं हैं। फैंस उनके नए-नए हॉट और बोल्ड लुक को देखने का इंतजार करते हैं। अब उनकी लेटेस्ट हॉट फोटोज और बोल्ड वीडियो ने फैंस के पसीने छुड़ा दिए हैं।

रेड कारपेट पर हॉट अवतार में दिखीं निक्की तंबोली 

पिछले दिनों आयोजित जियो मामी फिल्म फेस्टिवल के ओपनिंग समारोह में निक्की तंबोली रेड कारपेट पर हॉट अवतार में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने ग्रीन कलर का शिमरी गाउन पहना था, जिसके फोटोशूट की कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अब सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। इन फोटोज और वीडियो में वह अपना हॉट लुक दिखाते हुए नजर आ रही हैं। ग्रीन कलर के शिमरी गाउन में एक्ट्रेस कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं।

निक्की की सुनें…जितनी मैं दिखती हूं उतनी मूडी नहीं हूं’ 

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि निक्की तंबोली ने डीप नेकलाइन वाला बैकलेस ग्रीन शिमरी गाउन पहना है। इस हॉट लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने न्यूड लिप शेड और मिनिमल मेकअप किया है। इन फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा ‘जितनी मैं दिखती हूं उतनी मूडी नहीं हूं’। निक्की तंबोली को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ से मिली थी। इससे पहले निक्की साउथ की कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस को ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में देखा गया था।

Share this:

Latest Updates