Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

State table tennis: पुरुष वर्ग में बोकारो के शिवाजी और महिला वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की सानिया चैंपियन

State table  tennis: पुरुष वर्ग में बोकारो के शिवाजी और महिला वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की सानिया चैंपियन

Dhanbad news, Jharkhand state inter district table tennis championship: धनबाद में खेले गए 23वीं झारखंड राज्य अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष  के फाइनल मुकाबले में बोकारो के शिवाजी राय नें रांची के  शत्रुंजय को  4-0 से, महिला वर्ग में पूर्वी सिंहभूम कि सानिया बनर्जी नें गढ़वा की आयुषी कुमारी को 4-1 से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया। अन्डर 15 एवं 17 बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे ने गढ़वा की अंजली कुमारी  को 4-0 से, अन्डर 19  बालक वर्ग में रांची के शत्रुंजय चक्रवर्ती नें गढ़वा के नीतीश कुमार मेहता को 4-0 से और  अन्डर 17 बालक  में गढ़वा के नीतीश कुमार मेहता नें  अनिल कुमार मेहता को 4-1 से, अन्डर 19 बालिका वर्ग में  धनबाद की स्रृजनी चटर्जी नें गढ़वा की आयुषी कुमारी पाण्डेय को 4 -1 से, अन्डर 15 बालक वर्ग में सौमिल महतो नें अलिसाद खान को 4-2 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

इन्होंने बांटे खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार

प्रतियोगिता में मुख्य रेफरी की भूमिका किरण बिहारी शुक्ला, सहायक रेफरी संदीप साहा, अंपायर, कमलेश कुमार दुबे, अंजली रानी, एल एन मित्रा, रविंद्र कुमार, गोकुल कुमार, अतानु गुप्ता, श्वाती कुमारी, वैभव शर्मा, सीके सिंह एवं आशीष बनर्जी नें निभाई। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य सतर्कता अधिकारी अमन राज, केएसबी चंद्रमौली, झारखंड टेबल टेनिस संघ के मुख्य संरक्षक जय कुमार सिन्हा, महासचिव समरजीत सिंह, उपाध्यक्ष  सैबल गुप्ता, सह सचिव सुदीप्ता मुखर्जी,सह सचिव राकेश कुमार मिश्रा, एमवी पार्थ सारथी, कोषाध्यक्ष  नीरज कुमार, धनबाद जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव साकेत सिन्हा नें संयुक्त रूप से किया। मौके पर कोषाध्यक्ष अजय महाजन, संजीव सागर, विनोद सिन्हा, चिराग महाजन, कृपा शंकर ,विभिन्न जिलों से आए कोच मैनेजर एवं खिलाड़ी मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates