Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

न्यूड फोटोशूट के मामले में फंस गए एक्टर रणवीर सिंह, मुंबई पुलिस ने 22 अगस्त…

न्यूड फोटोशूट के मामले में फंस गए एक्टर रणवीर सिंह, मुंबई पुलिस ने 22 अगस्त…

Bollywood News  : अंततः न्यूड फोटोशूट के मामले में एक्टर रणवीर सिंह फंस गए हैं। अब उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मुंबई पुलिस ने 22 अगस्त को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस के कुछ अफसर रणवीर के घर उन्हें नोटिस देने भी गए थे, हालांकि वे बाहर थे। गौरतलब है कि रणवीर ने 22 जुलाई को पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद रणवीर के खिलाफ मुंबई के एक NGO ने चेंबूर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी।

IT एक्ट के तहत दर्ज हुआ था मामला

NGO ने कहा था कि रणवीर ने अपनी न्यूड फोटोज से महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और उनका अपमान किया है। इसलिए ट्विटर और इंस्टाग्राम से उनकी फोटो हटाई जाए। साथ ही उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की गई। रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 293 आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज किया गया था।

Share this:

Latest Updates