Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारतीय मूल के अंग्रेजी लेखक सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला, गले पर मारा चाकू

भारतीय मूल के अंग्रेजी लेखक सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला, गले पर मारा चाकू

New York News : दुनिया के जाने-माने भारतीय मूल के अंग्रेजी लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान हमला किया गया। दर्शकों के मुताबिक, एक शख्स को दौड़ते हुए मंच पर जाते देखा गया। ताजा जानकारी के मुताबिक उन्हें गले में चाकू मारा गया है। हमला करने वाले को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की छानबीन चल रही है। 

बुकर प्राइज विजेता है सलमान

अभी उनकी हालत कैसी है, इसका पता नहीं चल पाया है। बुकर प्राइज विजेता सलमान रुश्दी एक संस्थान के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गये थे। जब वो संबोधन के लिए आगे आए, तभी ये हमला हुआ। गौरतलब है कि भारतीय मूल के अंग्रेजी लेखक रुश्‍दी 1980 के दशक में अपनी एक पुस्‍तक को लेकर विवादों में आ गए थे। इस पुस्‍तक को लेकर मुस्लिम समाज में काफी आक्रोश था, एक धार्मिक नेता ने तो उनकी मौत पर फतवा भी जारी कर दिया था।

Share this:

Latest Updates