Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood Pulse : इस नयी प्रेम कहानी का टीजर ऐसा कि मस्त कर दे आपको, आलिया और रणबीर सिंह…

Bollywood Pulse : इस नयी प्रेम कहानी का टीजर ऐसा कि मस्त कर दे आपको, आलिया और रणबीर सिंह…

Bollywood Pulse, Teaser Of Rocky Aur Rani ki Prem Kahani Released, See Chemistry Of Ranvir Singh & Alia Bhatt : सिनेमा प्रेमी लंबे समय से बॉलीवुड एक्टर एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के विषय में जानने का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया। टीजर में वह रोमांस, इमोशन्स, फैमिली ड्रामा, डांस समेत वह सब चीजें है, जिसके लिए फिल्म निर्माता करण जौहर जाने जाते है। 

1 मिनट 19 सेकंड का टीजर

1 मिनट और 19 सेकंड का टीजर बिना किसी डायलॉग के रंगारंग विजुअल से भरा हुआ है। टीजर में करण जौहर के निर्देशन की भव्यता देखने को मिल रही है। टीजर के प्रारंभ में आलिया और रणवीर की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है और अंत में एक फैमिली ड्रामा दिख रहा है।

धर्मेंद्र जया बच्चन शबाना भी हैं फिल्में

 फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म के जरिए करण जौहर करीब सात साल बाद डायरेक्शन में उतरे हैं। उनकी बतौर डायरेक्टर आखिरी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ थीं। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने करण जौहर के फिल्ममेकर के तौर पर 25 साल पूरे होने के मौके पर सोशल मीडिया पर इस फिल्म के टीजर को शेयर किया।

Share this:

Latest Updates