Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Great Fraud : इस फिल्मी बाला को उनके करीबियों ने लगाया 80 लाख का चूना, जानें पूरा मामला

Great Fraud : इस फिल्मी बाला को उनके करीबियों ने लगाया 80 लाख का चूना, जानें पूरा मामला

Mumbai News, Bollywood actress, Rashmika Mandhana : खबर आ रही है कि फिल्म ‘गुडबाय’ के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी दक्षिण की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को उसके करीबियों ने 80 लाख रुपये का चूना लगाया है। मंदाना जल्द ही रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ में नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल क्रश रश्मिका से ठगी करने वाला शख्स कोई और नहीं, बल्कि उनकी मैनेजर ही हैं। कथित तौर पर मैनेजर ने उनके 80 लाख रुपये चुरा लिए। इससे नाराज रश्मिका ने उन्हें तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया।

वर्षों से थी साथ, धीरे-धीरे साफ किया हाथ

रिपोर्ट के अनुसार मंदाना की मैनेजर वर्षों से उनके साथ जुड़ी हुईं थीं और एक्ट्रेस को धोखे में रखकर धीरे-धीरे पैसे चुरा रही थीं। इसकी जानकारी मिलने पर रश्मिका भौंचक है। बहरहाल इस घटना ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है।

‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ से भिड़ेगी एनिमल

रश्मिका की बात करें तो वह इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया और प्री-टीजर ने रिलीज के साथ ही फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया। यह मूवी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। साथ ही इसी तारीख पर रिलीज होने वाली दो बड़ी फिल्मों ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ से भिड़ेगी।

Share this:

Latest Updates