Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UP : बुलंदशहर में सनकी युवक ने 10 लोगों पर फावड़े से किया हमला, 3 लोगों की गई जान, कई अस्पताल में…

UP : बुलंदशहर में सनकी युवक ने 10 लोगों पर फावड़े से किया हमला, 3 लोगों की गई जान, कई अस्पताल में…

Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) के बुलंदशहर जिले के दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 21 मार्च की सुबह खानपुर थाना इलाके के परवाना गांव में एक युवक बलवीर सिंह ने गांव के करीब 10 लोगों पर फावड़े से हमला कर दिया। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे

पुलिस के अनुसार, गांव निवासी बलवीर उर्फ बल्ला करीब 9 बजे अपने खेत पर मक्का बोने गया था। अचानक बलकटी से उसने पड़ोसी किसान नत्थी( 65 वर्ष) पुत्र हरिचंद पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद विमला( 40 वर्ष) पत्नी प्रेमपाल की भी हत्या कर दी। रविंद्र (35 वर्ष) पुत्र नंदू पर बलकटी से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बलवीर ने गांव के ही पुष्पेंद्र, नौरंग, तेजपाल पर भी कातिलाना हमला किया है। घटना की सूचना मिलते ही एसओ शत्रुघ्न, सीओ स्याना अलका सिंह मौके पर पहुंच गए। डीआईजी संतोष कुमार सिंह, एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी भी घटनास्थल के लिए जिला मुख्यालय से रवाना हो गए हैं। डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने ने बताया कि अभी तक 2 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है, अन्य की हालत गंभीर है। आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त बलकटी एवं फावड़े को बरामद कर लिया गया है । इस सनसनीखेज घटना से गांव में कोहराम मच गया है। दहशत का माहौल है।

जो सामने आया, हमला करता गया

गांव में रहने वाले लाल सिंह ने बताया कि बलवीर सिंह ने तीन लोगों को मार दिया। सात से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घर से फावड़ा लेकर निकला था। रास्ते में जो मिला उस पर हमला करता गया। सात लोगों को घायल करने की जानकारी सामने आई है, साथ ही दो लोगों की मौत हो चुकी है। सभी घायल अलग-अलग परिवार है। कोई रंजिश नहीं थी।

Share this:

Latest Updates