Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood Update : … और इस तरह नीलाम होने से बच गया सनी देओल का बंगला, 56 करोड रुपए…

Bollywood Update : … और इस तरह नीलाम होने से बच गया सनी देओल का बंगला, 56 करोड रुपए…

Maharashtra Update News, Mumbai, Bollywood, Sunny Deol Bungalow Will Not Be Auctioned, Bank Took Back Notice : आजकल बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही ‘गदर 2’ फिल्म के एक्टर सनी देओल के लिए बड़ी राहत। अब सनी देओल का बंगला नीलाम नहीं होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने नीलाम करने वाला नोटिस को वापस ले लिया है। पब्लिक सेक्टर के बैंक ने आज अपने एक बयान में कहा कि अभिनेता सनी देओल के मुंबई के जुहू के बंगले की नीलामी नोटिस को वापस ले लिया है।

कल ही बैंक ने दिया था नोटिस

गौरतलब है कि रविवार को बैंक ने अखबार में अजय सिंह देओल उर्फ सनी देओल के नाम से कर्ज नहीं चुकाने के कारण बंगला नीलाम करने का नोटिस जारी किया था। बैंक ने कहा था कि 25 सितंबर को इसकी नीलामी की जाएगी। सनी देओल पर बैंक का करीब 56 करोड़ रुपये का बकाया है।

इस संपत्ति की होनी थी नीलामी

बैंक के अनुसार, जिस संपत्ति को ई-नीलामी में रखा गया था, वह 599.44 वर्ग मीटर है और यह मुंबई के जुहू इलाके में स्थित सनी विला के नाम से मशहूर है। बैंक के नोटिस में सनी देओल को उधारकर्ता/गारंटर बताया गया था और अन्य गारंटर धर्मेंद्र सिंह देओल और सनी साउंड्स प्राइवेट लिमिटेड था।

Share this:

Latest Updates