Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Encounter On : इंडियन आर्म्ड फोर्सेज ने एक आतंकी को किया ढेर, 12 घंटे से चल रही मुठभेड़, पुलवामा में…

Encounter On : इंडियन आर्म्ड फोर्सेज ने एक आतंकी को किया ढेर, 12 घंटे से चल रही मुठभेड़, पुलवामा में…

National News Update, Jammu Kashmir, Pulwama, One Terrorist Killed In Encounter : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रविवार शाम से अभी तक एनकाउंटर जारी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  इसमें सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया  है। ये आतंकी मकान से छिपकर गोलीबारी कर रहा था। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अभी 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

कल शाम को देखे गए थे आतंकी

पुलिस को रविवार की शाम साढ़े सात बजे सूचना मिली कि पुलवामा के परिगाम गांव में कुछ आतंकियों को देखा गया। पुलिस ने सेना और CRPF के जवानों के साथ उन्हें पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी। अचानक आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और जवानों की तरफ ग्रेनेड फेंका। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी और अभी भी एनकाउंटर जारी है।

15 अगस्त से पहले पकड़े गए थे 6 आतंकी

गौरतलब है कि कश्मीर पुलिस और इंडियन आर्मी ने जॉइंट ऑपरेशन के दौरान 15 अगस्त से पहले 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से गोला-बारूद और हथियार बरामद किए गए। पहला मामला 9 अगस्त की रात का है, जहां कोकेरनाग के एथलान गडोले में तीन आतंकी पकड़े गए। मुठभेड़ के दौरान सेना के जवान समेत 3 लोग घायल हुए।

Share this:

Latest Updates