Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दादा ने रिश्ते को किया कलंकित, डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म, गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया

दादा ने रिश्ते को किया कलंकित, डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म, गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया

Ghaziabad daily Hindi news : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां एक 18 माह की बच्ची से उसके ही दादा ने दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

थाने पहुंचा पिता और दर्ज कराई प्राथमिकी

यह मामला गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र का है। यहां रहने वाला युवक अपनी डेढ़ साल की बच्ची को लेकर थाने पहुंचा और बच्ची के दादा (59 साल) पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में केस रजिस्टर करवाया। इस घटना से पुलिस थाने में मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी भी दाग रह गये।

आरोपी दादा गिरफ्तार, जेल भेजा गया

थाने में मामला दर्ज होने के बाद बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दादा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में एसीपी लोनी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र निवासी द्वारा डेढ़ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के संबंध में जानकारी मिली थी। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दादा को जेल भेज दिया गया है।

Share this:

Latest Updates