Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पाकिस्तान से लायी गयीं 400 हिन्दू-सिखों की अस्थियां गंगा में विसर्जित

पाकिस्तान से लायी गयीं 400 हिन्दू-सिखों की अस्थियां गंगा में विसर्जित

Haridwar News: श्री देवोत्थान सेवा समिति और पुण्यदायी सेवा समिति न्यास के संयुक्त प्रयास से पाकिस्तान से लायी गयीं 400 हिन्दू-सिखों की अस्थियों का कनखल स्थित सतीघाट पर वैदिक विधि और 100 लीटर दूध की धारा के साथ गंगा में विसर्जन किया गया। पाकिस्तान के कराची स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत रामनाथ महाराज ने इस पुनीत कार्य में अहम भूमिका निभायी।
महंत रामनाथ महाराज ने बताया कि पिछले 2011 और 2016 में वह पाकिस्तान से अस्थियां लेकर आये थे। अब एक बार फिर वह पाकिस्तान के कराची स्थित श्मशान घाट से लगभग 400 हिन्दू भाइयों की अस्थियों को लेकर हरिद्वार पहुंचे हैं। 400 हिन्दुओं की अस्थियां पिछले नौ वर्षों से मोक्ष का इंतजार कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बार प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ में भी जाने का मौका मिला है। उन्हें भारत में भाई की तरह प्यार मिला है। बहरहाल, उन्होंने दोनों सरकारों से मांग की, कि वे भारत में होनेवाली चारधाम यात्रा और राममंदिर के दर्शन के लिए भी पाकिस्तानी हिन्दुओं को वीजा देने का काम करें।

Share this:

Latest Updates