Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पंजाब मंत्रिमंडल में अरोड़ा की एंट्री के बाद ही कैबिनेट मंत्री धालीवाल का इस्तीफा

पंजाब मंत्रिमंडल में अरोड़ा की एंट्री के बाद ही  कैबिनेट मंत्री धालीवाल का इस्तीफा

▪︎ संजीव अरोड़ा बने उद्योग, निवेश प्रोत्साहन व एनआरआई मामले मंत्री

Chandigarh News: पंजाब मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में संजीव अरोड़ा की एंट्री के कुछ समय बाद ही पुराने मंत्री कुलदीप धालीवाल ने इस्तीफा दे दिया। आज ही शपथ लेने वाले संजीव अरोड़ा को उद्योग एवं वाणिज्य, इनवेस्टमेंट प्रमोशन तथा एनआरआई मामले विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पंजाब विधानसभा में कुल 117 विधायक हैं, जिसके चलते यहां मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री बन सकते हैं। आज हुए फेरबदल के बाद भी राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 16 है।

लुधियाना पश्चिमी विधानसभा से उपचुनाव जीते थे संजीव अरोड़ा

लुधियाना पश्चिमी विधानसभा हलके से उपचुनाव जीते संजीव अरोड़ा को गुरुवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद राजभवन में अभी दोपहर भोज चल रहा था कि पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप धालीवाल के इस्तीफे की खबर आ गई। धालीवाल के विभागों में पंजाब सरकार लगातार कटौती करती रही है। पहले उनके पास से कृषि विभाग वापस लिया गया, फिर विकास एवं पंचायत विभाग वापस लेकर एनआरआई मामले दिया गया। आज धालीवाल ने इस विभाग के मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया।

संजीव अरोड़ा जी को उद्योग एवं वाणिज्य, इनवेस्टमेंट प्रमोशन तथा एनआरआई मामले

संजीव अरोड़ा जी को उद्योग एवं वाणिज्य, इनवेस्टमेंट प्रमोशन तथा एनआरआई मामले विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अरोड़ा को एक विभाग कुलदीप धालीवाल का दिया गया है, जबकि कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सोंध से उद्योग एवं वाणिज्य तथा इनवेस्टमेंट प्रमोशन विभाग वापस ले लिया गया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि संजीव अरोड़ा पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। पंजाब के विकास और राज्य के 3 करोड़ लोगों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी से और बिना किसी भेदभाव के काम करेंगे।

Share this:

Latest Updates