▪︎ रेल मंत्रालय ने कार्य को स्वीकृति प्रदान की
▪︎ निमपुरा रिसेप्शन यार्ड और खड़गपुर जंक्शन के बीच तीसरी रेल लाइन
Kolkata News: तीसरी रेल लाइन परियोजना 6.41 किलोमीटर लंबी होगी और इसे ?157.86 करोड़ की लागत से निर्मित किया जाएगा। खड़गपुर-निमपुरा रिसेप्शन यार्ड हावड़ा-मुंबई एवं हावड़ा-चेन्नई उच्च घनत्व नेटवर्क मार्ग पर स्थित है।
निमपुरा रिसेप्शन यार्ड और खड़गपुर जंक्शन के बीच तीसरी लाइन के पूरा होने पर, आदित्यपुर-खड़गपुर तीसरी लाइन परियोजना पूरी हो जाएगी। इससे गोकुलपुर और आद्रा से आने वाली मालगाड़ियों की देरी कम होगी और माल यातायात की गति बढ़ेगी।
- कलाईकुंडा-निमपुरा वेस्ट आउटर-गोकुलपुर कनेक्टिविटी (निमपुरा रिसेप्शन यार्ड को बायपास करते हुए):
यह नई रेल लाइन परियोजना 12.33 किलोमीटर लंबी होगी और इसे ?224.44 करोड़ की लागत से निर्मित किया जाएगा। प्रस्तावित परियोजना खड़गपुर स्टेशन के निकट है, जो कि हावड़ा-मुंबई एवं हावड़ा-चेन्नई उच्च घनत्व नेटवर्क मार्ग पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है।
कलाईकुंडा-निमपुरा वेस्ट आउटर-गोकुलपुर के बीच यह नई कनेक्टिविटी बनने से इस खंड की वर्तमान क्षमता में वृद्धि होगी और इससे ट्रेनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित हो सकेगी।



