Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सीईसी ज्ञानेश कुमार स्टॉकहोम सम्मेलन में देंगे मुख्य भाषण, भारतीय प्रवासियों के साथ की मुलाकात

सीईसी ज्ञानेश कुमार स्टॉकहोम सम्मेलन में देंगे मुख्य भाषण, भारतीय प्रवासियों के साथ की मुलाकात

New Delhi News: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार स्वीडन में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल आईडीईए स्टॉकहोम कॉन्फ्रेंस आॅन इलेक्टोरल इंटीग्रिटी में मुख्य भाषण देंगे। इस सम्मेलन का आयोजन 10-12 जून को किया जा रहा है। इससे पहले सीईसी ने स्वीडन में भारतीय प्रवासियों के साथ मुलाकात की।
चुनाव आयोग ने सोमवार को एक बयान में कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार ने भारतीय प्रवासियों के साथ मुलाकात में चुनाव आयोग की विभिन्न पहलों और कार्यक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने आॅनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन आॅफ पोस्टल बैलेट मैनेजमेंट सिस्टम (ईटीपीबीएमएस) जैसी पहलों को उजागर किया, जो प्रवासी मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए डिजाइन की गयी हैं।
स्टॉकहोम सम्मेलन में दुनिया भर के चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रमुख, नीति निमार्ता और संस्थागत नेता एकत्र होंगे। इस सम्मेलन में डिजिटल व्यवधान, चुनावी सुरक्षा, जलवायु संबंधी जोखिम और चुनावों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की जायेगी।
सीईसी ज्ञानेश कुमार की इस यात्रा से भारत की वैश्विक लोकतांत्रिक सहयोग और चुनाव प्रबंधन में सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान की प्रतिबद्धता को और मजबूती मिलेगी। इस सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के 100 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

Share this:

Latest Updates