Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

केन्द्रीय जांच एजेंसी की हजारीबाग जिला खनन कार्यालय में छापेमारी

केन्द्रीय जांच एजेंसी की हजारीबाग जिला खनन कार्यालय में छापेमारी

Hazaribagh News: हजारीबाग में केन्द्रीय जांच एजेंसी ने अपनी एक बार फिर दाबिश दी है। इस बार एजेंसी ने हजारीबाग स्थित जिला खनन कार्यालय में छापामारी की है। यह छापेमारी दोपहर लगभग 11:00 बजे शुरू हुई, जो देर शाम तक जारी रही। बताया जाता है कि एजेंसी को कुछ अहम जानकारी मिली है। इसी आधार पर यह छापेमारी चल रही है। महत्त्वपूर्ण बात यह है कि हजारीबाग में कुछ दिन पहले भी केन्द्रीय जांच एजेंसी ने छापेमारी की थी, जिसमें बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद का आवास समाधान और उनके नजदीकी मंटू सोनी, पंचम कुमार, मनोज दांगी और हजारीबाग के एक बहू प्रतिष्ठित सीए बादल गोयल, कटकमदाग प्रमुख कुमारी विनीता के अलावा दो अन्य लोगों के घरों पर छापेमारी की गयी थी। इस छापेमारी को भी इस प्रकरण से जोड़ कर देखा जा रहा है। पांच सदस्यीय टीम छापेमारी कर रही है। इसमें एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं। केन्द्रीय जांच एजेंसी छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज भी खंगाल रही है। कई फाइल जांच एजेंसी ने कक्ष में मंगाया है। पूरे दफ्तर में फाइल छितराया हुआ था। पदाधिकारी और कर्मी फाइल जुटाने में लगे हुए हैं।  जांच के दौरान जिला खनन पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इस छापेमारी के बारे में कोई भी अधिकारी और कर्मी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

Share this:

Latest Updates