Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मप्र के बालाघाट जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तलाशी अभियान जारी

मप्र के बालाघाट जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तलाशी अभियान जारी

Balaghat News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में लांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ सीमा के पास बाघ नदी के किनारे झुलनापाठ के जंगल में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें कुछ नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने मुठभेड़ की घटना की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने नक्सलियों के मारे जाने की बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जंगल में तलाशी अभियान जारी है। मौके पर हॉक फोर्स और कोबरा बटालियन के जवान तैनात हैं।
प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक, झुलनापाठ के जंगल में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों द्वारा एक विशेष सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान सुरक्षाबलों का सामना नक्सलियों से हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गयी। फिलहाल, मुठभेड़ जारी है और मौके पर अतिरिक्त बलों को रवाना किया गया है। प्रशासन ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है और मुठभेड़ से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates