Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बिरसा जयंती और राज्य स्थापना दिवस की दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बिरसा जयंती और राज्य स्थापना दिवस की दीं शुभकामनाएं

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर झारखंडवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर ट्वीट कर भाजपा पर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा है…”हमारे महान राज्य झारखंड के स्थापना दिवस पर आज झारखंड के वीर शहीदों के सम्मान में यह संदेश देश के प्रमुख अखबारों में छपना था, परन्तु भाजपा ने ऐसा नहीं होने दिया। दिन-रात करोड़ों-करोड़ खर्च कर अपना चेहरा चमकाने वाली भाजपा आखिर झारखंड के वीर शहीदों का गुणगान कैसे बर्दाश्त कर सकती है। इसलिए आप सबसे आग्रह है कि आप इस संदेश को सभी तक पहुंचायें। साथ ही, झारखंड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं…।”

आज का दिन हमारे लिए विशेष है। धरती आबा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस है


उन्होंने कहा है…”आज का दिन हमारे लिए विशेष है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस। हमारी समृद्ध संस्कृति, जनजातीय, मूलवासी विरासत और प्राकृतिक सम्पदा हमारी पहचान है, हमारा गौरव है।” वहीं, दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर दूसरा ट्वीट कर कहा है…”चुनाव आयाेग ने झारखण्ड राज्य को अपने करोड़ों वासियों को आज शुभकामनाएं देने की भी इजाजत नहीं दी। कहां तक रोकोगे, कितना रोकोगे निर्लज भाजपाइयों ? उन्हाेंने लिखा है कि झारखंड के हमारे वीर शहीदों और करोड़ों राज्यवासियों से इतनी चिढ़ क्याें है भाजपाइयों को ?”

Share this:

Latest Updates