Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भगवान बिरसा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : राज्यपाल

भगवान बिरसा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : राज्यपाल

Ranchi News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर जाकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्यपाल श्री गंगवार ने इस अवसर पर भगवान बिरसा मुण्डा के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका साहस, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण हमें अपने कर्तव्यों के प्रति दृढ़ संकल्पित होने की प्रेरणा देता है।

राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी


राज्यपाल संतोष गंगवार ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर बिरसा चौक जाकर वहां स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पहले राज्यपाल ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राजभवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share this:

Latest Updates