Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

तीर्थ यात्रा पर पत्नी संग निकले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

तीर्थ यात्रा पर पत्नी संग निकले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर आज16वें वित्त आयोग की टीम के साथ होनेवाली बैठक का करेंगे प्रतिनिधित्व

रवींद्रपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन केदारनाथ दर्शन के लिए रांची एयरपोर्ट से गुरुवार को अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रवाना हुए। मुख्यमंत्री रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। वहां से वह उत्तराखंड जायेंगे। मुख्यमंत्री के एक जून को रांची लौटने की सम्भावना है। मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर 30 मई को 16वें वित्त आयोग की टीम के साथ होनेवाली बैठक में हिस्सा लेंगे और झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उल्लेखनीय है कि 2024 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हेमन्त सोरेन लगातार तीर्थ स्थलों का दौरा कर रहे हैं। पूजा-अर्चना कर रहे हैं। फरवरी में मुख्यमंत्री अपनी धर्म पत्नी कल्पना सोरेन के साथ कोलकाता स्थित शक्तिपीठ कालीघाट में मां काली के दर्शन किये। दोनों ने गर्भगृह में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की थी। इससे पूर्व दिसम्बर 2024 में हेमन्त सोरेन ने अपनी पत्नी के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगायी थी। पत्नी संग पूरे विधि-विधान के साथ बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया था।
2024 को दिसम्बर माह में ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन ने तिरुपति की पावन धरती पर विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी और श्री पद्मावती अम्मावरी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। इसके अलावा बाबा बैद्यनाथ धाम, मरांग बुरु, मणिटोला स्थित मां काली मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में जाकर दोनों पूजा-अर्चना कर चुके हैं।

Share this:

Latest Updates