Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शराब घोटाला मामले में आईएएस विनय चौबे और गजेन्द्र सिंह सस्पेंड

शराब घोटाला मामले में आईएएस विनय चौबे और गजेन्द्र सिंह सस्पेंड

Ranchi : राज्य सरकार ने शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी विनय चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेन्द्र सिंह को निलम्बित कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर लगभग 38 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। इस सम्बन्ध में कार्मिक और प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। दोनों अधिकारियों का निलम्बन 20 मई से माना जायेगा।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 20 मई को ही दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार किया था और बाद में उन्हें एसीबी की विशेष अदालत के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। इस मामले में दोनों अधिकारियों पर पद का दुरुपयोग करने और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है।
वहीं, झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (जियाडा) के रीजनल डायरेक्टर और झारखंड राज्य पेय पदार्थ निगम लिमिटेड (जेएसबीसीएल) के तत्कालीन महाप्रबंधक (जीएम) सुधीर कुमार और वर्तमान महाप्रबंधक (जीएम) फाइनेंस सुधीर कुमार दास को 21 मई से निलम्बित किया गया है। उल्लेखनीय है कि सरकारी कर्मी को 48 घंटे से अधिक समय तक पुलिस हिरासत में रहने पर निलम्बित करने का प्रावधान है।

Share this:

Latest Updates