Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का करेंगे उद्घाटन

Jharkhand Update News, Ranchi, Excellent Schools, CM Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दो मई को राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की रूप रेखा तय हो चुकी है। उद्घाटन कार्यक्रम ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव उच्च विद्यालय धुर्वा रांची में होगा। इसके साथ इन स्कूल आॅफ एक्सिलैंस में पढ़ाई शुरू हो जायेगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इन स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हजारीबाग सहित अन्य जिलों के स्कूलों में एडमिशन का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। जून से इन स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो जायेगी।

स्कूल आॅफ एक्सिलैंस में एडमिशन के लिए सात मई तक आवेदन लिये जायेंगे। यह आवेदन पूरी तरह से निशुल्क होगा। इसके बाद 8 से 10 मई तक आवेदनों की स्क्रूटनी होगी। 12 मई को प्रोविजनल लिस्ट जारी किया जायेगा। इसके बाद 13 और 14 मई तक अभिभावकों को आपत्ति के लिए समय मिलेगा। 15 मई को स्कूल के अनुसार फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी हो जायेगा। 16 से 10 मई तक चयनित स्कूलों में एडमिशन लिया जायेगा। इसके बाद गर्मी की छुट्टी के बाद नया सेशन शुरू होगा। जारी किये गये कैलेंडर के अनुसार 10 जून तक गर्मी की छुट्टी निर्धारित है। 11 को रविवार है। इसके बाद 12 जून से स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो जायेगी।

स्कूलों में एडमिशन के लिए अभिभावकों की ओर से दिये गये आवेदन और विभाग की ओर से निर्धारित योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट निकाला जायेगा। यह मेरिट लिस्ट जिला स्तर पर निकलेगा और स्कूल के अनुसार होगा। सीटों की संख्या के अनुसार मेरिट लिस्ट घट बढ़ सकता है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 7 उत्कृष्ट मॉडल विद्यालयों में झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आयोजित परीक्षा और सीटें खाली रहने पर जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा आयोजित चयन परीक्षा के माध्यम से तैयार मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन होगा।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग सचिव के रवि कुमार की ओर से इन स्कूलों में एडमिशन के लिए उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है। उसके अनुसार राज्य में 27 उत्कृष्ट विद्यालय ऐसे हैं, जहां क्लास 9 से 12वीं तक की पढ़ाई होगी। 48 ऐसे स्कूल हैं, जहां क्लास 6 से 12वीं तक की पढ़ाई होगी। इन स्कूलों में क्लास 9 और क्लास 6 में एडमिशन लिया जायेगा। चार उत्कृष्ट विद्यालय ऐसे हैं, जहां पहली क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक की पढ़ाई होगी। जबकि, एक स्कूल ऐसा है, जहां पहली क्लास से आठवीं क्लास तक की ही पढ़ाई होगी।

Share this:

Latest Updates