Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Weather Update : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया

Weather Update : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया

Jharkhand Update News, Ranchi, Weather Update : राज्य में मौसम का मिजाज बदल गया है। इसके कारण लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत है। दिन की शुरुआत में जहां गर्मी होती है, वहीं दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में लगभग हर दिन बारिश हो रही है। मौसम विभाग हर घंटे मौसम में परिवर्तन का अपडेट जारी कर रहा है। रविवार को भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्से में बारिश होगी। रांची का तापमान 30.3 के आसपास रहा है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि राज्य के कुछ भागों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं, जबकि कुछ हिस्सों में वज्रपात के साथ सतही हवा चलने की सम्भावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर पश्चिमी, निकटवर्ती उत्तरी और मध्य भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी सम्भावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। कुछ भागों में आसमान में बादल छाये रहे।

मौसम विभाग के अनुसार पलामू का डालटेनगंज सबसे गर्म रहा है। यहां का टेंपरेचर 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरे नम्बर पर जमशेदपुर है। यहां का तापमान 33.8 डिग्री रहा। राजधानी रांची का तापमान 31.8 डिग्री रहा।

Share this:

Latest Updates