Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 13 दिनों तक नेमरा में रहेंगे

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 13 दिनों तक नेमरा में रहेंगे

Ranchi News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 13 दिनों तक अपने पैतृक गांव नेमरा में ही रहेंगे। इस दौरान 13वीं की पूरी प्रक्रिया सम्पन्न होगी। पारम्परिक विधि विधान के अनुसार वह अपने पिता और राजनीतिक गुरु शिबू सोरेन की आत्मा की शांति के लिए मरांग बुरु देवता से प्रार्थना करेंगे।

दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए आयोजित होनेवाले अनुष्ठान में हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, भाई बसंत सोरेन, परिवार के अन्य सदस्य और गांव के लोग शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपने पैतृक गांव में रहेंगे, तो अस्थाई रूप से कार्यालय का संचालन भी वहीं से होगा। रामगढ़ जिला प्रशासन भी अपना अस्थाई कार्यालय इसी गांव में स्थापित कर रहा है। कार्यालय के संचालन के लिए इंटरनेट का इंतजाम भी किया जा रहा है। नेमरा गांव में लगे बीएसएनएल के टावर पर ही जियो कम्पनी का सेटअप तैयार किया जा रहा है। पिछले दो दिनों से जिला प्रशासन के सभी अधिकारी और सुरक्षा में लगे पुलिस पदाधिकारी नेमरा गांव में ही मौजूद हैं। इस दौरान उन्हें वॉकी टॉकी से अपना सम्पर्क स्थापित करना पड़ा।

मोबाइल नेटवर्क नहीं होने की वजह से भारी परेशानी हुई। लेकिन, अगले 13 दिनों तक मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की समस्या नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Share this:

Latest Updates