Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छोटे वाहन मालिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सरयू राय ने की उपायुक्त से चर्चा

छोटे वाहन मालिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सरयू राय ने की उपायुक्त से चर्चा

डीसी ने कहाः तीन दिनों में हो जाएगा समस्या का समाधान

Jamshedpur news : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बुधवार को छोटे वाहन मालिकों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में फोन पर विस्तृत वार्ता की और उनसे कहा कि इस मामले का युक्तिपूर्ण तरीके से समाधान निकालना चाहिए।

उपायुक्त ने सरयू राय से कहा कि वह तीन दिनों के भीतर इस समस्या का समाधान कर देंगे। अभी वह शहर से बाहर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रशासनिक अधिकारियों और माइनिंग अफसरों संग बैठ कर इस संबंध में चर्चा करेंगे और बेहद जल्द हड़ताली लोगों से बातचीत करेंगे।

उन्होंने सरयू राय से कहा कि जिन्हें निर्माण कार्य के लिए बालू चाहिए, उन्हें क्या करना होगा, इस संबंध में वह लोगों को तरीका बताएंगे। उसकी प्रक्रिया क्या होगी, इसके बारे में भी समझाएंगे और आवश्यक हुआ तो इस संबंध में जरूरी नोटिफिकेशन भी जारी करेंगे।

श्री राय ने बताया कि उन्होंने चार रोज पहले भी डीसी से इस संबंध में बातचीत की थी। आज फिर उन्होंने उसे दोहराया। इस पर डीसी ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस समस्या का तीन दिनों में समाधान हो जाएगा और किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। डीसी ने श्री राय से कहा कि संभवतः शुक्रवार या शनिवार को वह लोगों से मिलेंगे और जरूरी प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

Share this:

Latest Updates