Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू पहुंचे ईडी कार्यालय, पूछताछ शूरू

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू पहुंचे ईडी कार्यालय, पूछताछ शूरू

Jharkhand news : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू ईडी कार्यालय पहुंच गये हैं। ईडी ने उनसे पूछताछ प्रारंभ कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ करने के बाद ईडी ने अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। पंकज मिश्रा से पूछताछ के दौरान ईडी की टीम को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी। उसी आधार पर ईडी ने मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को समन जारी कर बुलाया है। 

पिंटू ने समय की मांग की थी ईडी से

गौरतलब है कि ईडी की टीम पंकज मिश्रा को पहले ही अवैध खनन घोटाले मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। पंकज अभी  ईडी की रिमांड पर है। लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उसका इलाज रिम्स में चल रहा है। बता दें कि ईडी ने अभिषेक को पूछताछ के लिए एक अगस्त को बुलाया था। लेकिन अभिषेक ने ईडी से समय देने की मांग की थी।

Share this:

Latest Updates