Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उपराष्ट्रपति चुनाव में JMM विपक्ष की उम्मीदवार मार्गेट अल्वा को करेगा सपोर्ट, पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन ने…

उपराष्ट्रपति चुनाव में JMM विपक्ष की उम्मीदवार मार्गेट अल्वा को करेगा सपोर्ट, पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन ने…

Vice president  Election 2022 : देश के नए उपराष्ट्रपति का चुनाव 6 अगस्त को होगा। इस बीच राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष को झटका देते हुए एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट देने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अब उपराष्ट्रपति चुनाव में उम्मीद के अनुसार, संयुक्त विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को समर्थन देने का एलान किया है। पार्टी ने अपने सांसदों को विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को वोट देने को कहा है। उपराष्ट्रपति चुनाव में अल्वा और एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के बीच मुकाबला है।

शिबू सोरेन ने जारी किया आदेश

झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन की ओर सांसदों को जारी किए गए आदेश में कहा गया है, ”आप अवगत हैं कि आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में प्रतिपक्ष की ओर से मार्गरेट अल्वा उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। विचार के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव में मार्गरेट अल्वा के पक्ष में मतदान का निर्णय लिया गया है। आप सभी सांसदों को निर्देशित किया जाता है कि 6 अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में मार्गरेट अल्वा के पक्ष में मतदान करें।” उपराष्ट्रपति चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के तीन सांसद शिबू सोरेन, विजय हांसदा और महुआ माजी मतदाता हैं।

Share this:

Latest Updates