Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CINE MOTION : होली मनाने राजस्थान पहुंचीं Bollywood actress जाह्नवी, शेयर की ऐसी तस्वीरें कि फैंस…

CINE MOTION : होली मनाने राजस्थान पहुंचीं Bollywood actress जाह्नवी, शेयर की ऐसी तस्वीरें कि फैंस…

Bollywood की आज की अभिनेत्रियों में जाह्नवी कपूर की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब होती है। वह अपने अंदाज और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनकी एक्टिविटी पर फैंस लट्टू रहते हैं। इस बार उन्होंने होली मनाने का फैसला राजस्थान में किया है। वह होली मनाने राजस्थान पहुंच गई हैं और वहां से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को 500000 से अधिक फैंस ने लाइक किया है। 3000 से अधिक कमेंट्स आए हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर 15.6 मिलियन इनके फॉलोअर्स हैं।

इंस्टाग्राम पर देखें सभी तस्वीरें

जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) की तस्वीरों में पहली में वह व्हाइट टॉप में नजर आ रही हैं। वीडियो में राजस्थानी डांस नजर आ रहा है। एक दूसरे वीडियो में जाह्नवी कपूर किसी फोर्ट के बाहर नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में जाह्नवी ने अपने खाने की थाली की तस्वीर भी शेयर की है जो देखने में लजीज लग रही है। जाह्नवी की इन तस्वीरों को उनके इंस्टाग्राम पर आप देख सकते हैं।

पहली ही फिल्म ‘धड़क’ ने युवाओं को बना दिया दीवाना

जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) के करियर की बात करें तो आखिरी बार वह हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रूही’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ वरुण शर्मा और राज कुमार राव दिखाई दिए थे। आने वाले समय में जाह्नवी कपूर ‘दोस्ताना 2’ और ‘गुडलक जेरी’ में नजर आएंगी। अंकित पहली ही फिल्म धड़क ने दर्शकों को गजब का प्रभाव छोड़ा था युवा दर्शक तो उनके जादू के दीवाने हो गए और आज भी उनकी हर अदा फैंस की दीवानगी को आकर्षित करती है।

Share this:

Latest Updates