Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CINE MOTION : होली के रंगों में घुला रश्मि के हुस्न का रंग, यूं लट्टू हो रहे फैंस..

CINE MOTION : होली के रंगों में घुला रश्मि के हुस्न का रंग, यूं लट्टू हो रहे फैंस..

Bollywood एक्टर-एक्ट्रेस अपने-अपने अंदाज में मस्ती के साथ होली मनाते हैं। होली के रंग में डूबते हैं और अपने फैंस को अपने अंदाज का कायल बना लो लेते हैं। आज के दौर की नयी अभिनेत्रियों में रश्मि देसाई अपने अंदाज और अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चित रहती हैं। अपने फैंस को खूब अपने प्रति लट्टू बनाती हैं। होली का मौसम और अवसर दोनों शुरू हो चुके हैं और इसका असर जमकर रश्मि पर दिख रहा है। होली के रंगों में ऐसा लगता है कि उनका हुसन घुल गया है। Rashmi पर रंगों का ऐसा खुमार चढ़ा है कि वह सोशल मीडिया पर अलग अंदाज में दिखाई देने लगी हैं। रश्मि के लुक्स से लेकर उनके अंदाज की चारों तरफ चर्चा हो रही है।

मांग टीका और झुकीं निगाहें

रश्मि देसाई इस तस्वीर में ऑफ व्हाइट कलर के अनारकली डिजाइन सूट में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने मांग टीका और नाक में नथ पहने कैमरा के लिए पोज दिया है। नजरें झुकाए, हाथों में कंगन पहने एक्ट्रेस का अंदाज बेहद कातिलाना है। रश्मि देसाई पलकें झुकाए किसी स्वर्ग की अप्सरा से कम नहीं दिख रही हैं।

गालों पर रंगों का खुमार

रश्मि देसाई पर रंगों का खुमार चढ़ता इस तस्वीर में दिख रहा है एक्ट्रेस मुस्कुराती हुईं गालों पर लाल-नीला रंग लगाए दिख रही हैं।
हाल ही में रश्मि का नया म्यूजिक वीडियो ब्रज में झूम रिलीज हुआ है। रश्मि की तस्वीरें उसी वीडियो की झलक हैं। रश्मि देसाई का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। रंगों की मस्ती में डूबी सुरों पर थिरकती हुई दिख रही हैं रश्मि।

Share this:

Latest Updates