Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट के बीच देश छोड़ने की नागरिकों में मची है होड़

श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट के बीच देश छोड़ने की नागरिकों में मची है होड़

अपने पड़ोसी देश श्रीलंका में भीषण आर्थिक और राजनीतिक संकट के कारण अब लोग वहां रहना नहीं चाहते। इन दिनों श्रीलंका में देश छोड़ने की होड़ मची है। इस कारण पासपोर्ट कार्यालय में भी भीड़ के साथ साथ लंबी लाइन देखी जा रही है। गत माह मई के आखिरी दस दिनों की तुलना में इस माह के पहले दस दिनों में तीन गुना यानी 31,725 पासपोर्ट जारी किए गए हैं।

पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या 3 गुना बढ़ी

इस बाबत श्रीलंकाई आव्रजन विभाग के प्रवक्ता पियुमी बंदारा ने बताया कि श्रीलंका में भारी संख्या में लोग विदेश जाने के लिए लालायित हैं। इस कारण पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या भी बढ़ गयी है। पिछले महीने की तुलना में अब तीन गुना पासपोर्ट बन रहे हैं। पहले एक दिन में अधिकतम 2,500 पासपोर्ट जारी करने की सीमा थी। अब इस सीमा को 3,500 कर दिया गया है। अर्जी देने के एक दिन के अंदर पासपोर्ट पाने के लिए निर्धारित फीस को बढ़ा कर अब 15 हजार रुपये कर दिया गया है। इसके बावजूद तुरंत पासपोर्ट लेने के इच्छुक लोगों की कतार लगी हुई है।

पासपोर्ट बनाने के लिए 15 हजार तक देने को तैयार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पासपोर्ट दफ्तर के बाहर कतार में खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि 15 हजार रुपये देकर अगर एक दिन में पासपोर्ट मिल जाता है, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। इससे मुझे तुरंत बाहर जाने का मौका मिल जाएगा। पासपोर्ट की मांग इतनी ज्यादा है कि पासपोर्ट कार्यालय में अब दो शिफ्टों में काम हो रहा है। पासपोर्ट कार्यालय पर बढ़ती भीड़ के कारण सरकार ने फैसला किया है कि अगले साल से जिला मुख्यालयों में पासपोर्ट बनाने की सुविधा दी जाएगी।

Share this:

Latest Updates