Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पत्थर बनकर कैसे इस मां ने मरने के पहले अपने दो बच्चों की ले ली जान,फांसी पर..

पत्थर बनकर कैसे इस मां ने मरने के पहले अपने दो बच्चों की ले ली जान,फांसी पर..

Heart touching : Jharkhand (झारखंड) के पलामू जिले में दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। एक मां ने खुद को पत्थर बनाकर मरने से पहले अपने दो मासूम बच्चों की जान ले ली। पहले अपने दो बच्चों को फांसी पर लटकाया और फिर खुद भी फंदे पर झूल गई। घटना में तीनों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला 14 जून की देर शाम लेस्लीगंज थानाक्षेत्र के बसौरा गांव का है। मृतकों की पहचान रिंकू देवी (25), आयुष कुमार (4)और सपना कुमारी (2) के रूप में की गई है। शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजा गया है।

बेटी को किया जाता था प्रताड़ित : पिता

मृतका के पिता रामेश्वर सिंह का आरोप है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। जिले के सदर थानाक्षेत्र के कौड़िया निवासी रामेश्वर ने बताया कि वर्ष 2014 में बेटी रिंकू की शादी बसौरा के रामप्यारी सिंह के इकलौते पुत्र अमरनाथ सिंह से हुआ था। पेशे से ड्राइवर अमरनाथ की मौत दो साल पहले कैंसर से हो गई। इसके बाद से ही उनकी बेटी को संपत्ति के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। मृतका के पिता के मुताबिक, संपत्ति के लिए ही उनकी बेटी को बच्चों समेत मारा गया है।

घटना के समय घर में कोई नहीं था

घटना के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। रिंकू के ससुर एक दिन पहले मजदूरी करने के लिए बाहर गए थे। वहीं रिंकू की सास बाजार गई थी। शाम में लौटी तो घर का दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।लोग अंदर गए तो देखा कि रिंकू बेटा-बेटी के साथ फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates