Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सहरसा में छठ घाटों का साफ-सफाई का कार्य पूरा, आज व्रती डूबते सूर्य को देंगी अर्घ्य

सहरसा में छठ घाटों का साफ-सफाई का कार्य पूरा, आज व्रती डूबते सूर्य को देंगी अर्घ्य

Saharsa news: लोक आस्था का महापर्व शुरू हो गया है। बुधवार को श्रद्धालुओं ने खरना का अनुष्ठान किया। गुरुवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ शुक्रवार को छठ पर्व का समापन हो जाएगा।इधर, मंगलवार को सौर बाजार प्रखंड सहित नगर पंचायत में घाटों की साफ-सफाई कार्य को अंतिम रूप दे दिया गया। नगर पंचायत सौर बाजार में करीब 10 छठ घाट हैं।

साफ-सफाई का कार्य कर लिया गया है पूरा

जानकारी देते हुए नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आरिफ खां और उपमुख्य पार्षद दुर्गाकांत उर्फ मोल झा और नपं के कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली कुमारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में छठ तालाब और नदी में सर्वाधिक व्रती पहुंचती है। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए छठ घाट तक पहुचने वाले रास्तों को सजाया गया है। नगर पंचायत के अनुसार बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित नौ से ज्यादा छठ घाटों की साफ सफाई पूरी हो चुकी है‌।

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

छठ घाटों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया है। सभी घाटों पर बिजली, चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने के साथ ही साफ सफाई को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सौर बाजार थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती और बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अरमोद कुमार ने बुधवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी छठ घाट पर पुलिस बल की तैनाती के साथ तैराक को भी लगाया जा रहा।

Share this:

Latest Updates