Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सहरसा में नव निर्मित घाट का विधायक ने किया उद्घाटन

सहरसा में नव निर्मित घाट का विधायक ने किया उद्घाटन

Saharsa news: सहरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कहरा गांव में विधायक योजना मद से निर्मित सीढ़ी घाट का सदर विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन ने उद्घाटन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को छठ पर्व में पूजा करने के दौरान परेशानी होती थी, इसलिए हमने पोखर पर सीढ़ी घाट बनाने की स्वीकृति दी और आज इस पोखर में सीढ़ी घाट का उद्घाटन हुआ।

जनता से किया वादा हुआ पूरा

कहा – क्षेत्र की जनता से किया हुआ वादा पूरा किया और आगे भी जनता के साथ मिलकर क्षेत्र का विकास व उनकी समस्याओं का समाधान करते रहेंगे। ग्रामीणों ने विधायक द्वारा कराए गए कार्य की जमकर सराहना की। इससे पहले भी गांव में विधायक द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया है। इससे ग्रामीणों में प्रसन्नता है। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष भैरव झा, ग्रामीण उमानाथ झा, रामेश्वर झा, परमेश्वर झा, सत्यनारायण झा, हीरा झा, अरूण झा, प्रदीप झा, श्यामल झा, घनश्याम झा, धीरेंद्र झा, अमरेंद्र झा, अनील झा, मणिकांत झा, रतन झा, मदन झा, डॉ. आरआर महतो, चंद्रभाल, अभिषेक राजेश झा, शेखर झा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates