Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और समंदर के माथे पर इस तरह बादलों के बवंडर ने किया अटैक कि…

… और समंदर के माथे पर इस तरह बादलों के बवंडर ने किया अटैक कि…

Cloud’s Storm attack on sea Video: कुदरत में हमें एक से बढ़कर एक घटनाएं और मोहक नजारे देखने को मिलते हैं। कभी-कभी ये भयावह भी हुआ करते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। बेशक कई बार जाने-अनजाने कुदरत के कुछ ऐसे अद्भुत नज़ारे देखने को मिल जाते हैं, जिसे देखने के बाद भी आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। अभी वायरल हो रहे वीडियो में समंदर के माथे पर उठते बादलों का बवंडर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

स्पेन के एक आईलैंड का है यह वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह वीडियो @cualify नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लोग खूब देख और शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 1.6 मिलियन यानी 16 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को अब तक हज़ारों लोग पसंद कर चुके हैं। वीडियो में एक या दो नहीं, बल्कि चार-चार बवंडर एक साथ दिख रहे हैं। यह नजारा वाकई हैरान कर देने वाला है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे समंदर की सतह को छूता यह बवंडर बादलों से जा मिलता है। तेजी से वायरल होता है बवंडर का यह वीडियो स्पेन के आइलैंड Mallorca का बताया जा रहा है, जिसे एक सेलबोट से कैप्चर किया गया है।

Share this:

Latest Updates