Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Teacher ने क्लास में डांटा तो मासूम बच्चे ने रोते हुए इस प्रकार दी धमकी, मेरे पापा पुलिस में हैं, मार देंगे…

Teacher ने क्लास में डांटा तो मासूम बच्चे ने रोते हुए इस प्रकार दी धमकी, मेरे पापा पुलिस में हैं, मार देंगे…

Teacher Student Video: बेशक छोटे बच्चों की मासूमियत आग जैसे क्रोध पर भी पानी डाल देती है। बच्चों से जुड़े वीडियो बराबर सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। याद कीजिए, हाल ही में एक बच्चे का क्लास में टीचर को Kiss करके मनाने का वीडियो वायरल हुआ था। अब ऐसा ही एक और वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चे को टीचर क्लास में डांटने लगी, तो बच्चा गुस्से में टीचर को रोते हुए धमकी देता है। ये वीडियो देखने में काफी मजेदार है और तेजी से वायरल हो रहा है।

 इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा रोते हुए क्लास में टीचर से कह रहा है कि मेरे पापा पुलिस में हैं। तो टीचर बोलती है तो क्या करें। फिर वह कहता है, मार देगा गोली। टीचर कहती हैं किसको? बच्चा जवाब में बोलता है आपको। इसके बाद टीचर पूछती है पढ़ना अच्छा नहीं लगता? बच्चे के क्यूट जवाब आपको हैरान करने के साथ-साथ आपके चेहरे पर हंसी भी लाएगा।

57 हजार से अधिक बार देखा जा चुका यह वीडियो

वीडियो को ट्विटर पर @Gulzar_sahab नाम के पेज से 20 सितंबर को शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा- मेरा पापा पुलिस में हैं. इस क्लिप को अब तक 57 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर खूब कमेंट् भी कर रहे हैं। एक यूजर ने मज़ाक में लिखा- मेरे चाचा विधायक हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, कि बच्चे वही बोलते हैं,जो घर में सुनते हैं। इस पर आपका क्या कहना है।

Share this:

Latest Updates